Shamli News: 15 साल में ही जर्जर हो गए कांशीराम आवास, जांच को समिति गठित
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित कांशीराम आवास योजना के जर्जर हो चुके भवनों की तकनीकी और भौतिक स्थिति की जांच का रास्ता साफ हो गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने आवासों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष कार्य अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया है। समिति मौके पर पहुंचकर भवनों की मजबूती, निर्माण की गुणवत्ता तथा वर्तमान स्थिति का भौतिक एवं तकनीकी परीक्षण करेगी। जलालाबाद में वर्ष 2010 में तत्कालीन मायावती सरकार के कार्यकाल में नगर पंचायत कार्यालय के निकट कांशीराम आवास योजना के तहत कुल 216 आवासों का 18 ब्लॉकों में निर्माण कराया गया था। इन आवासों का उद्देश्य नगर क्षेत्र में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराना था। निर्माण के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.