Shamli News: 15 साल में काशीराम आवास हो गए जर्जर, परिवारों की सुरक्षा पर खतरा
शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: शामली। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए कांशीराम आवास आज खुद बदहाली का शिकार हैं। शहर के सहारनपुर रोड और कस्बा बनत में बनी कांशीराम कालोनियों में पिछले करीब 15 वर्षों से भवनों और सुविधाओं की समुचित सुध नहीं लिए जाने से यहां रहने वाले हजारों परिवार परेशान हैं। जर्जर होते आवास, बिजली-पानी की समस्या और नियमित सफाई के अभाव ने कालोनियों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। कांशीराम आवासों के निर्माण के बाद लंबे समय से भवनों की मरम्मत और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। समय के साथ आवासों की हालत खराब होती चली गई। कई भवनों में दीवारों और छतों पर टूट-फूट दिखाई देने लगी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.