Shamli News: 15 दिन में चार ठिकाने बदले, अब भड़ी में नीलगाय का शिकार करते कैमरे में कैद
शामली, अक्टूबर 8 -- Shamli News: चौसाना। साल्हापुर, मुस्तफाबाद और नाईंनंगला के बाद अब तेंदुए ने यमुना बांध किनारे स्थित भड़ी क्षेत्र में अपना डेरा जमा लिया है। पिछले करीब 15 दिनों से लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। एक ओर साल्हापुर समेत आसपास के कुछ गांवों में तेंदुए की गतिविधियां कम होने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर उसके लगातार ठिकाने बदलने से वन विभाग की चुनौती बढ़ गई है। हालात यह हैं कि तेंदुआ लगातार स्थान बदल रहा है और वन विभाग की रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पिछले आठ दिनों में तेंदुआ करीब चार अलग-अलग स्थानों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। इनमें एक पिंजरे में बकरी को भी बांधा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.