शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: शामली। जनपद में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, रोपण स्थलों के चयन और विभागवार लक्ष्य की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिनव राज ने बताया कि इस वर्ष जनपद शामली को 15 लाख 87 हजार 300 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। इसमें वन विभाग द्वारा 2 लाख 59 हजार तथा अन्य विभागों द्वारा 13 लाख 28 हजार 300 पौधे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे 43,23,100 पौधे 12 जुलाई को महाअभियान के तहत पूरे ज...