Shamli News: 1.58 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 180.1 करोड़ से अधिक बकाया, नोटिस की तैयारी
शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: शामली। जिले में बिजली विभाग का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 1.58 लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग का 180.1 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं पर 166.99 करोड़ रुपये, जबकि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर 13.11 करोड़ रुपये का बकाया बताया गया है। बकाया वसूली के लिए विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद भुगतान में अपेक्षित तेजी नहीं आ रही है। बता दे कि जिले में कुल 2 लाख 97 हजार के करीब विद्युत उपभोक्ता है जिनमें से करीब करीब एक लाख 58 हजार उपभोक्ताओं पर 180.1 करोड रूपये का विद्युत बिल बकाया है। जिसको जमा करवाने के लिए बिजली विभाग की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को पहले तगादा कॉलिंग के माध्यम से बिल जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.