Shamli News: 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को "मेरे सपनों का भारत" थीम के अंतर्गत "विकसित भारत की संकल्पना अथवा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके विचार एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विषय से संबंधित अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की इकरा पुत्री फरीद बैग ने प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की तरन्नुम चौधरी पुत्री मिन्ना ने द्वितीय तथा बीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.