शामली, सितम्बर 21 -- Shamli News: थानाभवन। नगर के मोहल्ला हाफिज दोस्त में होम लोन की अदायगी न होने पर बैंक कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। थानाभवन नगर के मोहल्ला हाफिज दोस्त पहुचे बैंक मैनेजर जीवन कुमार और फील्ड ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि मोहल्ला निवासी आरोपी सुनील ने एसबीएफसी बैंक से मकान के लिए लाखों रुपये का होम लोन लिया था। निर्धारित समय पर लोन की किस्तों की अदायगी नहीं होने के बाद बैंक की ओर से नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। गत शुक्रवार को आये न्यायालय के आदेश के आधार पर सोमवार को बैंक कर्मचारियों की टीम मकान पर पहुंची और उसे सील करने की कार्रवाई की।बैंक मैनेजर जीवन कुमार और फील्ड ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि...