Shamli News: हैदराबाद में आर्म्स रेसलिंग चैंपियन बने कांधला के मिर्जा इस्माईल बेग
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: नगर के मोहल्ला खैल निवासी मिर्जा प्रवेज बेग के बेटे मिर्जा इस्माईल बेग ने हैदराबाद में आयोजित आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। लोगों ने इस्माईल बेग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों के अनुसार, मिर्जा इस्माईल बेग आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद स्थित दुरानी फिटनेस क्लब पहुंचे थे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों के दौरान इस्माईल ने अपनी ताकत, तकनीक और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने लगातार बेहतर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.