Shamli News: हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों की युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी मेहंदी हसन की पुत्री सानिया गुरुवार को हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची थी। इसी दौरान पड़ोसी जाहिद की पुत्री तरन्नुम भी पानी भरने के लिए वहां आ गई। पहले पानी भरने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। तरन्नुम का आरोप है कि सानिया और उसकी मां उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गईं, जहां उसके साथ मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.