शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में मरीजों और तीमारदारों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों के साथ ही हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. समद अली और डॉ. सचिन मलिक ने मरीजों व तीमारदारों को बताया कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, धूम्रपान, तंबाकू का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारक हैं। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और तनाव को नियंत्रित रखने की अपील की। चिकित्सकों ने बताया कि सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक पसीना, चक्कर आना अथवा अचानक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर इन्हें नजरअंदाज नहीं करन...