Shamli News: हिंड पुलिया के पास तेज रफ्तार बुलेट ने होमगार्ड की साइकिल में मारी टक्कर,दो हिरासत में
शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: रविवार को हिंड पुलिया के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड कुशल पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बुलेट सवार दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि होमगार्ड कुशल पाल पुलिस विभाग में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं और उनकी ड्यूटी बाबरी थाना क्षेत्र में लगी हुई है। रविवार को वह साइकिल से बाबरी थाने में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हिंड पुलिया के पास पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही बुलेट बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होमगार्ड साइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में बुलेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.