Shamli News: हार्ट अटैक से जूझ रही महिला की जिला अस्पताल में बची जान
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सक की सूझबूझ और समय पर उपचार के चलते हार्ट अटैक से जूझ रही 60 वर्षीय महिला की जान बच गई। महिला को अचानक हार्ट अटैक के लक्षण मिलने पर चिकित्सक ने तत्काल ईसीजी कराई और टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। महिला और उसके परिजनों ने चिकित्सक का आभार जताया। कस्बा बनत के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी 60 वर्षीय श्यामो देवी को उनके पति सूबे सिंह गुरुवार को जिला अस्पताल में एमडी फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक की ओपीडी में लेकर पहुंचे थे। महिला ने सांस फूलने और बलगम में खून आने की शिकायत बताई। चिकित्सक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला की ईसीजी कराई। जांच में हार्ट अटैक के लक्षण सामने आए।स्थिति को देखते हुए डॉ. सचिन मलिक ने महिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.