Shamli News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत
शामली, नवम्बर 3 -- Shamli News: शामली। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे नेशनल हाईवे पर गांव पंजीठ के पास हुआ। कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी 65 वर्षीय तेजपाल पत्नी शकुंतला उर्फ रिक्को के साथ बाइक से हरियाणा के पानीपत के गांव गोयलाखेड़ा से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि शकुंतला का मायका गोयलाखेड़ा में है। वहां से दंपति अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान पंजीठ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.