शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: शहर के मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित महादेव शिव मंदिर के निकट कांवडियों का एक पीकअप दूसरे कांवडिये को बचाने के प्रयास में खेत में गिरकर पलट गया। जिससे पीकअप गाडी में सवार करीब एक दर्जन कांवडिए बाल बाल बच गए, जबकि चालक को मामूली चोटे आई है। हादसे के बाद बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन लगाकर पलटे पीकअप को बाहर निकला गया। यह भी पढ़ें- कावंड़ियों से पुलिस ने लाठी-डंडे और फरसे छीने, कंटेनर की टक्कर में बेटे की मौत; पिता घायलहरियाणा के कांवड़िये हरियाणा के जनपद पानीपत के मुहाली निवासी मिठठन, राहुल, वाशु, सोहदेव, सज्जन सहित करीब एक दर्जन युवक हरियाणा से डांक कांवड लेकर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी कांवडियों ने पीकअप गाडी ले रखी थी, जिसको मिठठन चला रहा था। मंगलवार सवेरे करीब 11 बजे जब वह बाबरी क्षेत्र के मुज...