Shamli News: हाईवे पर घायल पड़े बाइक सवारों देख डीएम ने गाड़ी रुकवा अस्पताल भिजवाया
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: थानाभवन, संवाददाता। थानाभवन नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात्रि टेलीफोन एक्सचेंज के सामने दो बाइक सवारों को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी व मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान रास्ते से जा रहे जिलाधिकारी शामली प्रवीण कुमार वर्मा की नजर सड़क पर पड़े घायलों पर पड़ी। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना देकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया। वहीं गंभीर हालात के चलते दोनों घायलों को जिला सहारनपुर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलो की पहचान मोहित पुत्र संजय व वंश पुत्र सुभाष निवासी गांव नुर्वाला, थाना सदर, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.