Shamli News: हसनपुर लुहारी में पाइपलाइन लीकेज के कारण 15 हजार आबादी पानी को तरसी
शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गांव की मुख्य टंकी से जुड़ी बड़ी पाइपलाइन लीकेज हो जाने के कारण गांव की लगभग 15 हजार की आबादी को दिनभर पानी नसीब नहीं हुआ। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों की पूरी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होकर रह गई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव हसनपुर लुहारी मे पाइपलाइन में लीकेज की समस्या कोई नई नहीं है। आए दिन मुख्य या वितरक पाइपलाइनों में रिसाव की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित होना आम बात बन चुकी है। गुरुवार को भी जैसे ही पानी की टंकी से सप्लाई शुरू की गई। मुख्य पाइपलाइन में भारी लीकेज होने के कारण पानी निकलने लगा। जिसे देखते हुए सप्लाई तुरंत बंद करनी पड़ी। सुबह से ही लोग दैनिक कार्यों और पीने के पानी के लिए टंकी की सप्लाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.