शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। सरकार जहां एक तरफ पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है और रिकॉर्ड तोड़ वृक्षारोपण के लिए जनता को जागरूक कर रही है। वहीं ज़मीनी स्तर पर सरकारी महकमा ही इस मुहिम को पलीता लगाने में जुटे हैं। इसका एक ताज़ा और हैरान करने वाला मामला हसनपुर लुहारी के पशु चिकित्सालय में देखने को मिला है। जहां अभियान के तहत आए सैकड़ों पौधे रोपे जाने के बजाय कबाड़ के ढेर पर फेंक दिए गए हैं। जिले से लेकर गांवों तक हरियाली फैलाने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर पौधे भेजे गये थे । हर दिन नए रिकॉर्ड दर्ज किए जा रहे है। लेकिन हसनपुर लुहारी के पशु चिकित्सालय परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। यहां कबाड़ के ढेर और तीखी धूप में पड़े-पड़े पौधे दम तोड़ रहे हैं। कई पौधे सूख कर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। महत्वाकां...