शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। जलालाबाद से हसनपुर लुहारी मुजफ्फरनगर मार्ग हसनपुर लुहारी बाईपास पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर बैठे रहने वाले मवेशियों के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी इसी मार्ग पर मवेशियों से टकराकर पांच लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गांव हसनपुर लुहारी बाईपास से होकर मुजफ्फरनगर व जलाबाबाद दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर वाहन जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि हसनपुर लुहारी बाईपास पर आवारा मवेशी अक्सर सड़क पर बैठे रहते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। अचानक सामने मवेशी आ जाने या सड़क पर बैठे होने के कारण वाहन चालकों को संतुलन बनान...