Shamli News: हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि, धान किसानों की चिंता बढ़ी
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: रविवार की दोपहर में अचानक मौसम रंग बदल गया। आसमान में काले बादल छाए और देखते ही देखते हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी। शामली शहर में बारिश हलकी रही जबकि देहात में तेज बारिश हुई थानाभवन क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। इससे धान किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। बारिश एवं हवा के कारण फसल खेतों में बिछ गयी है। बारिश एवं ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे ठंड का अहसास करा दिया है। रविवार तड़के आसमान पूरी तरह साफ था और सुबह धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ था। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर दो बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी। देहात क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। थानाभवन के हसनपुर लु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.