शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों की टीम राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी रही। चेयरमैन अरविंद संगल ने रविवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वजों की संख्या, उनकी गुणवत्ता तथा झंडों में लगाए जाने वाले डंडों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि इस बार नगर पालिका की ओर से पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे। पिछले वर्ष नगर पालिका ने 17 हजार ध्वज वितरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभियान की सफलता...