शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी स्तर पर लगातार पौधारोपण और हरियाली बचाने की मुहिम चल रही है। इसके विपरीत कैराना क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहम्मदपुर राई के जंगल में आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। जहां रात के समय बाग में दर्जनों हरे पेड़ों को काट दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पेड़ों के ठूंठ और इधर-उधर पड़ी लकड़ियां देखीं। घटना के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल क्षेत्र में स्थित आम के बाग में पहले काफी संख्या में पेड़ खड़े थे। बताया जा रहा है कि रात के समय में लकड़ी माफिया बाग में पहुंचे और पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। सुबह जब आसपास के किसान अपने खेतों की ओर निकले तो उन्हें बाग की स्थिति देखक...