Shamli News: हरियाली तीज महोत्सव पर मेहंदी, तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को कैराना रोड स्थित एक बारातघर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। हरियाली तीज महोत्सव में सावन की उमंग और उत्सव का माहौल देखने को मिला। महिलाओं के लिए मेहंदी, तीज क्वीन प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, गीत-संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. आकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: स्थापना दिवस के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव आयोजन का उद्देश्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.