Shamli News: हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: शामली। श्रावण मास के चलते हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए शिवभक्तों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शामली रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- हरिद्वार रूट की ट्रेनों में एस्कॉर्ट की कड़ी नजर, प्लेटफॉर्म पर भी चौकसीकांवड़ियों की बढ़ती संख्या दोपहर करीब एक बजे शामली से हरिद्वार के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन में बड़ी संख्या में कांवड़िए सवार हुए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर सुबह से ही भगवा वस्त्र धारण किए शिवभक्तों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे स्टेशन परिसर पूरी तरह बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। शनिवार को हरिद्वार जाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों के कारण स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही कोचों में सीट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.