शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 की नवनिर्मित भवन में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान बृजेश राणा ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करें तथा जीवन में सफलता प्राप्त करें। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों से भी छात्रों के साथ स्नेह, मानवता और सम्मानपूर्ण व्यवहार रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया, ताकि विद्यालय के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने ग्राम प्रधान का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रधानाध्यापिका सीमा देवी ने बताया कि विद्यालय ...