शामली, अक्टूबर 14 -- Shamli News: शामली। एआई तकनीक का इस्तेमाल कर लड़की जैसी आवाज में बात की, फिर हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान कांधला क्षेत्र के फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट परीक्षित मलिक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने करीब दो माह बाद झारखंड के एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित से रुपये वसूलने के बाद भी ब्लैकमेलिंग बंद नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गांव किवाना निवासी परीक्षित मलिक एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट था। 17 अगस्त को उसका शव गांव खंद्रावली के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। मामले की जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने उसे हनी...