Shamli News: स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, तीन क्लीनिक और एक निजी अस्पताल सील
शामली, अक्टूबर 28 -- कांधला में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी Shamli News: कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन क्लीनिक और एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। यह कार्रवाई आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर की गई। स्वास्थ्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के निजी चिकित्सकों और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चिकित्सा प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी दीपक चौधरी अपनी टीम के साथ कांधला पहुंचे। टीम ने सबसे पहले बुढ़ाना मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां दस्तावेजों की जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने सलमेपुर मार्ग और गंगेरू मार्ग समेत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लीनिकों की जांच की।जांच के दौरान आवश्यक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.