Shamli News: स्वतंत्रता दिवस पर कांधला पालिका में ध्वजारोहण, तिरंगा शोभायात्रा और स्वच्छता का संकल्प
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कांधला परिसर में शनिवार को ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पालिका सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने कांधला नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.