Shamli News: स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली से विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता और उपप्रधानाचार्या आशु पंडित ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। दीप प्रज्वलित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने भी महापुरुषों के जीवन और आदर्शों को याद किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: हम सभी गांधी-शास्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.