Shamli News: स्प्लाइसिंग मशीन चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने एयरटेंल कंपनी की स्प्लाइसिंग मशीन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो स्प्लाइसिंग मशीनें और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बरामद मशीनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम ने बताया कि शहर के मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर-11 निवासी रवि सिंह ने 18 जुलाई को कोतवाली शामली में तहरीर देकर बताया था कि वह ऐयरटेंल कंपनी में कार्य करते है और कमरे पर रखी कंपनी की दो स्प्लाइसिंग मशीन चोरी हो गई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए कार्रवाई शुरू की थी। वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.