शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: कांधला। मेरठ से कबड्डी की प्रैक्टिस कर घर लौट रहे एक युवा खिलाड़ी की बाइक कांधला क्षेत्र में बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर बने स्पीड ब्रेकरों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सुधार की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना स्थित ईंट भट्टे के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से एक कबड्डी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान ...