Shamli News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक का बिगड़ा संतुलन, महिला गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: थानाभवन। स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, नागल थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक पर सवार होकर थानाभवन के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी संगीता सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.