Shamli News: स्नातक-शिक्षक चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता- मोहित बेनीवाल
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: शामली। भाजपा कार्यालय पर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर पार्टी की कामकाजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल और जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मोहित बेनीवाल ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ता मतदाता सूची, मतदाताओं से संपर्क और बूथ स्तर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया।जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने संगठन की प्रत्येक इकाई को सक्रिय रहने तथा मंडल, बूथ और संबंधित कार्यक्षेत्र के पदाधिकारियों को अपने दायित्वों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.