Shamli News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांधला के सक्षम शर्मा का स्वर्णिम प्रदर्शन
शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: कांधला। कांधला स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर के कैराना मार्ग स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र सक्षम कुमार शर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर सक्षम कुमार शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा ने उन्हें मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी भेंट कर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.