Shamli News: स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में पंजोखरा स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीते पदक
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: कांधला। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में पंजोखरा स्थित युवा कल्याण विभाग के एथलेटिक स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की सफलता पर स्टेडियम में खुशी का माहौल रहा और साथी खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव पंजोखरा स्थित युवा कल्याण विभाग के एथलेटिक स्टेडियम में कैप्टन अमरीश अधाना द्वारा खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। बीती 27 सितंबर को लखनऊ में राज्य स्तरीय ओपन स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में पंजोखरा स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सचिन कुमार ने ओपन वर्ग की 3000 मीटर बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.