शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने चिकित्सा अधीक्षक और उनके दो सहयोगियों पर मानसिक प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टाफ नर्स ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स किरण आर्या ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत चौहान तथा उनके सहयोगी मुकेश और सतसिंह के खिलाफ शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि चिकित्सा अधीक्षक रात्रि के समय शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और उनके कमरे में रुकने का दबाव बनाते हैं। आरोप है कि उनसे प्रसव सहित अन्य मरीजों के माध्यम से प्...