Shamli News: स्कॉटिश स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: शामली। शहर के स्कॉटिश स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विद्यालय में राखी निर्माण प्रतियोगिता, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या अंजली दूबे ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है। यह भी पढ़ें- Shamli News: संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.