शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: कांधला। कस्बे में स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शामली और फिर मेरठ रेफर किया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी कौसर पुत्र शाहद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र अमरीश कांधला के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। यह भी पढ़ें- Orai News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,गंभीर रुप से घायल 24 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से सड़क पार कर घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि तभी दिल्ली बस स्टैंड की ओर ...