Shamli News: स्कूल से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर घर में घुसकर मारपीट
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: चौसाना। सकौती में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पीडित छात्रा व उसके परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना में छात्रा, उसकी मां और भाई घायल हुए हैं। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने के बाद चिकित्सकों ने 14 टांके लगाए हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब 15 वर्षीय छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जबरन अपने घर की ओर खींचने का प्रयास किया। छात्रा ने इसका विरोध किया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.