Shamli News: स्कूल से घर लौट रहे तीन वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ गोसाई में स्कूल से घर लौट रहे तीन वर्षीय मासूम छात्र पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को भगाया। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ गोसाई निवासी परवीन का तीन वर्षीय पुत्र विराट नर्सरी कक्षा का छात्र है। बताया गया कि गुरूवार को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से मासूम घायल हो गया और वह चीख-पुकार कर रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। परिजनों ने बच्चे को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार करते हुए उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.