Shamli News: स्कूल बैग लेकर घर से निकला नौवीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी नौवीं कक्षा का छात्र जेद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों समेत संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने थाना कांधला पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और छात्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। गुरुवार को लापता छात्र जेद के पिता जावेद ने बताया कि उनका पुत्र कस्बे के नेशनल स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। वह स्कूल बैग लेकर घर से पढ़ाई के लिए निकला था। देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी समय बीतने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी करने के साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.