Shamli News: स्कूटी चालक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: कैराना। सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शामली के मोहल्ला तैमूरशाह निवासी राजन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह और उसकी बुआ का पुत्र शुभम कुमार निवासी गौशाला नदी रोड, मुजफ्फरनगर अलग-अलग बाइक और स्कूटी से कैराना से कांधला जा रहे थे। शुभम स्कूटी चला रहा था। आरोप है कि ऊंचागांव स्थित पीएसी परिसर के पास सामने से तेज गति व लापरवाही से आई बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से लैब टेक्निशियन की मौत, 13 दिन बाद इलाज के दौरान टूटा दम पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.