शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र में स्कूटर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस्लामपुर निवासी इमरान पुत्र निंदा अपनी पत्नी नजमा और अफसाना पत्नी दिलशाद के साथ स्कूटर पर सवार होकर थानाभवन की ओर आ रहा था। सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार वारिस पुत्र असद निवासी छटीला, मुजफ्फरनगर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक थाना भवन थाने में कोई तैयारी नही...