Shamli News: सोल शॉट शूटिंग चौंपियनशिप में शामली के कनक सैनी बने चौंपियन
शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: नई दिल्ली के पंजाबी बाग क्लब में आयोजित सोल शॉट शूटिंग चौंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में थानाभवन निवासी कनक सैनी ने चौंपियन ऑफ चौंपियंस का खिताब जीतने के साथ स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया, जबकि सुधीर सैनी ने एयर पिस्टल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। 9 से 13 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में थानाभवन निवासी डॉ. संदीप सैनी के पुत्र कनक सैनी ने एयर राइफल एनआर वर्ग में 406.3 अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद चौंपियन ऑफ चौंपियंस के फाइनल मुकाबले में आठों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि पर आयोजन समिति ने उन्हें 7,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के एयर राइफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.