शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोन्टा रसूलपुर में समाजवादी पार्टी की जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। जन पंचायत में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, समान अधिकार और मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड शामली के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राव अकमल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की, जबकि नेतृत्व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ठाकुर जमीर चौहान ने किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी मिशन-2027 को लेकर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के ...