Shamli News: सोंटा रसूलपुर में 27 अक्टूबर को लगेगा महिला कल्याण विभाग का शिविर
शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। महिला कल्याण विभाग की ओर से आगामी 27 अक्टूबर को विकासखंड थानाभवन की ग्राम पंचायत सोंटा रसूलपुर में एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि शिविर के माध्यम से शासन की महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। विभाग की ओर से आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के लिए पात्र महिलाओं, बच्चों और उनके अभिभावकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में विभागीय टीम द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण और पात्रता सत्यापन से संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी कराई जाएंगी। शिविर में आवेदन करने वाले लाभार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.