Shamli News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सडी गली आवस्था में मिला शव
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। शहर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव उसके आवास मे सडी गली आवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। आवास से आ रही भारी दुगंध के चलते पडौसियों को शक हुआ तो भाईयों ने मकान की छत की ओर से शीशे तोडकर घर में प्रवेश किया। जिसके बाद घटना का खुलासा हो सका। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुजरातियान निवासी 45 वर्षीय सौरभ पुत्र आशोक गर्ग एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। जो नोएडा स्थित एक प्राईवेट कंपनी में कार्य रहा था, लेकिन पिछले लंबे समय से वह नौकरी पर न जाकर घर पर ही रह रहा था। कोविड काल में उसका उसकी पत्नी से तलाक भी हो गया था, जिसके बाद से ही वह अकेला अपने घर पर रहता था। बताया जाता है कि सौरभ पिछले चार दिनों से किसी के संपर्क मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.