Shamli News: सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए जवान योगेंद्र राणा
शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: बाबरी। क्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी भारतीय सेना के जवान योगेंद्र राणा का शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब 11:40 बजे पैतृक गांव कैड़ी पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा रही। जवान का शव देखते ही पत्नी शिखा और मां बिमलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी शिखा बार-बार रोते हुए कह रही थी कि मुझे किसके भरोसे छोड़कर चले गए हो। घर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने परिजनों के साथ दुख साझा किया और उन्हें सांत्वना दी। जवान का अंतिम संस्कार कैड़ी-बनत मार्ग स्थित उनके अपने खेत में किया गया। जवान के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.