शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। सेवा सेतु अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड शामली में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 70 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 58 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा। शिविर में समाज कल्याण, प्रोबेशन, शिक्षा, एनआरएलएम, कृषि, सहकारिता, जिला सहकारी बैंक, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजू...