शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जलालाबाद के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सक मोहित शर्मा द्वारा 50 मरीजों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत के संभाग संगठन मंत्री अनूप ने संगठन द्वारा चिकित्सा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।चिकित्सा शिविर के आयोजन के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद के प्राचीन शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर वृक्षारोपण किया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: स...