शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: चौसाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन पर मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह एवं चिकित्सा प्रभारी ऊन तरुण चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेगा स्वास्थ्य कैंप का संचालन ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शकील अहमद ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न उपलब्धियों तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए जागरूक किया। शिविर में पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कि...